फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Harassment of businessmen under the guise of tax: Verma

टैक्स की आड़ में हो रहा है व्यापारियों का उत्पीड़न: वर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Harassment of businessmen under the guise of tax: Verma
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि जल्द ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इस बार प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के साथ ही परिषद कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के एक होटल में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के विस्तार के लिए प्रदेश के 19 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें की जाएंगी। इसमें व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता दिलाई जाएगी। बताया कि प्रदेश में प्रांतीय व नगर इकाइयों के समय पर चुनाव कराए जाएंगे। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सलाहकार परिषद की बैठक में आए सुझावों पर अमल कर संगठन को प्रगति दी जाएगी। साथ ही रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून की नगर व महानगर इकाइयों को संगठित किया जाएगा। कहा कि आनॅलाइन कारोबार से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। सरकार की आर्थिक नीतियां अच्छी नहीं है। टैक्स की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार को प्रदेेश की भौगोलिक स्थितियां देखकर काम करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने किया। वहां पर प्रदेश कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, ओमप्रकाश अरोरा, संजय सुनेजा, प्रमोद गोयल, बलविंदर सिंह विर्क, देवीशंकर अग्रवाल, लक्ष्मण बांगा, अश्विनी बजाज, कमलजीत बटला, पवन गाबा, राजकुमार सीकरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed