फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hanuman temple located in main market will shift elsewhere

मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर अन्यत्र होगा शिफ्ट

Sat, 28 Dec 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hanuman temple located in main market will shift elsewhere
मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को निकट कुदरत बाबा मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर नए मंदिर का निर्माण कर आराध्य देवता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण में यह प्राचीन मंदिर चिह्नित है।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, नगर पालिका और व्यापार सभा की संयुक्त बैठक में आम सहमति से प्राचीन हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापार सभा की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि कुदरत बाबा मंदिर के समीप ही हनुमान जी का नया मंदिर बनाया जाए, जिससे आने वाले दिनों में मूर्ति स्थापित की जा सके। इस पर कार्यदायी संस्था आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने भी अपनी सहमति दी। बैठक में नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण, प्रदीप बगवाड़ी, महावीर भट्ट, माधो सिंह नेगी, व्यापार सभा अध्यक्ष कांता प्रसाद नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण, केशव नौटियाल, तहसीलदार दर्शन लाल, आरसीसी के जेपी शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजस्व उप निरीक्षक मनोज असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed