फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hanni Sports Club Agastyamuni won the cricket competition

हन्नी स्पोर्ट्स क्लब अगस्त्यमुनि ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Hanni Sports Club Agastyamuni won the cricket competition
ऊखीमठ के परकंडी गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाले हन्नी स्पोर्टस क्लब अगस्त्यमु? - फोटो : RUDRAPRYAG
स्व. मुखारी देवी व स्व. जयकृत सिंह चौधरी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हन्नी स्पोर्ट्स क्लब ने नेहरा गांव की टीम को 91 रन से पराजित कर अपने नाम किया। इस मौके पर विजेता टीम के अनुराग नेगी को मैन ऑफ द मैच व उप विजेता टीम के पंकज त्रिवेदी को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परकंडी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर हन्नी स्पोर्ट्स क्लब अगस्त्यमुनि ने निर्धारित 15 ओवर में 148 रन बनाए। टीम की तरफ से जतिन ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम सभा नेहरा की टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 57 रन ही बना सकी और मुकाबला 91 रन से हार गई। इसके उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगद धनराशि प्रदान की। साथ ही बल्लेबाजी के लिए मोंटी, विकेट कीपिंग के लिए अभिषेक नेगी और क्षेत्ररक्षण के लिए हरीश बजवाल को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर आयोजक गजेंद्र चौधरी , ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, ग्राम प्रधान संगीता देवी, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, कमेटी के अध्यक्ष नवीन भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट, विनोद सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष कश्मीरा भंडारी, अखिल सेमवाल, नितिन चौधरी, प्रवेश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed