{"_id":"5726347c4f1c1b63705ccf82","slug":"handpumps-remain-dry-somewhere-coming-somewhere-dirty-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सूखे पड़े हैंडपंप, कहीं आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सूखे पड़े हैंडपंप, कहीं आ रहा गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 01 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से जूझ रहे जनपद में सरकारी पेयजल लाइनों के प्रभावित होने से अब हैंडपंप भी दगा देने लगे हैं। अधिकांश स्थानों पर हैंडपंप के खराब होने पर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर हैंडपंप से गंदला पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को दूरस्थ प्राकृतिक स्रोत या गाड़-गदेरों से अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ढाई लाख की आबादी वाले जिले में जलसंस्थान ने 390 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें 25 प्रतिशत हैंडपंपों पर पानी बहुत कम हो गया है। जबकि इतने ही खराब चल रहे हैं। 15 प्रतिशत हैंडपंप पर पीला या लाल पानी आ रहा है।
विज्ञापन
जखोली ब्लाक के जीआईसी कंडाली में स्कूल में मीड-डे-मिल भी प्रभावित हो रहा है। इधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा में हैंडपंप से पीला पानी आ रहा है। वहीं कलेक्ट्रेट और कमेड़ा में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है।
विज्ञापन
खराब हैंडपंपों को ठीक करने के लिए टेक्निकल टीम पहुंच चुकी है। जहां-जहां पर शिकायतें मिल रही हैं, वहां पहुंचकर हैंडपंप को ठीक किया जा रहा है। - सत्येंद्र गुप्ता, ईई जलसंस्थान रुद्रप्रयाग।