फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Handover of crores of parking could not happen even after two years of construction

निर्माण के दो वर्ष बाद भी करोड़ों की पार्किंग नहीं हो पाई हैंडओवर

Fri, 11 Dec 2020 04:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Handover of crores of parking could not happen even after two years of construction
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पुनाड़ गदेरा पर दो वर्ष पूर्व प्रसाद योजना में 6 करोड़ 48 लाख की लागत से बनी पार्किंग का पूछने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका व पर्यटन विभाग जहां पार्किंग को अपनी संपत्ति मानने से इनकार कर रहे हैं। वहीं, संपत्ति किसकी है, इसके बारे में किसी के पास कोई जवाब नहीं हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में वर्ष 2017-2018 में 6 करोड़ 48 लाख की लागत से नया बस अड्डा से लगे पुनाड़ गदेरा के ऊपर लगभग 100 मीटर लंबी व बीस मीटर चौड़ी पार्किंग का निर्माण किया गया। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम द्वारा लगभग एक वर्ष में पार्किंग का निर्माण पूरा किया गया। पार्किंग में वाहनों के प्रवेश व निकास के लिए दोनों किनारों व गेट बनाए गए हैं। साथ ही चौकीदार के बैठने के लिए कक्ष भी बनें हैं, जो देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पार्किंग किसकी संपत्ति है, इसे लेकर भी पसोपेश की स्थिति बनी है, क्योंकि नगर पालिका व पर्यटन विभाग द्वारा इसे अपनी संपत्ति मानने से इंकार किया जा रहा है। बता दें कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण पूरा होने के बाद पार्किंग को पर्यटन विभाग के हैंडओवर किया जाना था। जबकि विभाग द्वारा पार्किंग के संचालन की जिम्मेदारी नपा को सौंपी जानी थी। लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई है, जिस कारण करोड़ों की संपत्ति लावारिश बदहाल हो रही है। बीते वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पर्यटन विभाग को पार्किंग की जिम्मेदारी नगर पालिका को देने के निर्देश दिए थे। तब, निकाय द्वारा कुछ समय पार्किंग का संचालन भी किया गया। लेकिन अब पालिका ने पार्किंग संचालन का कार्य छोड़ दिया है। ऐसे में अराजक तत्व पार्किंग को नुकसान पहुंचा रहे है। हालात इस कदर हैं कि शाम ढलते हीं यह स्थान शराबियों को अड्डा बन रहा है। व्यापार संघ चंद्रमोहन सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता एसएन सेमवाल, कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने प्रशासन व पर्यटन विभाग से पार्किंग का संरक्षण कर संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विभाग को निर्देश दिए थे कि पार्किंग का संचालन नगर पालिका को दिया जाए, उसके बाद विभागीय स्तर पर पार्किंग का जिम्मा नपा को सौंप दिया था। उसके बाद क्या हुआ, इस बारे में जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- सुशील नौटियाल, जिला पर्यटन एवं सहासिक खेल अधिकारी, रुद्रप्रयाग
नगर पालिका ने दो साल तक पार्किंग का संचालन किया। लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा लिखित रूप से पार्किंग को हैंडओवर नहीं करने पर पार्किंग का संचालन छोड़ दिया गया है। इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
---- सीमा रावत, ईओ नगर पालिका रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed