{"_id":"5d754e698ebc3e93d62af66e","slug":"half-an-hour-of-rain-caused-the-city-s-garbage-to-float-on-the-highway-rudrapur-news-hld355952794","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे की बारिश से हाईवे पर तैरने लगा शहर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे की बारिश से हाईवे पर तैरने लगा शहर का कूड़ा
विज्ञापन
रुद्रपुर में बारिश से बचने को छाता लगाकर गुजरते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण रविवार को करीब आधा घंटा हुई बारिश से ही जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। शहर में जगह-जगह पड़ा बरसाती पानी के साथ हाइवे पर तैरता नजर आया। जिले में करीब 16 एमएम बारिश हुई।
रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज बारिश शुरू होने से मौसम सुहावना हो गया लेकिन ड्रेनेज सिस्टम की एक बार फिर पोल खुल गई। रुद्रपुर के गल्ला मंडी मार्ग, गांधी पार्क, अग्रसेन चौक, इंदिरा कालोनी, बालाजी द्वार, ट्रांजिट कैंप बारिश के बाद जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। रुद्रपुर की इंडेन गैस एजेंसी परिसर और विकास भवन परिसर में भी जलभराव हुआ।
रुद्रपुर की मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में सबसे अधिक दिक्कतें देखने को मिलीं। कई लोगों के घरों मे बरसाती पानी घुस गया। रंपुरा के पास एनएच-87 (रामपुर मार्ग) के किनारे कूड़े का ढेर बरसाती पानी के साथ हाइवे पर तैरने लगा। मौसम वैैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में कुल 16 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
रुद्रपुर के खेड़ा में नहीं बरसे मेघ
रुद्रपुर। रविवार को एक तरफ जहां रुद्रपुर में बारिश हुई वहीं खेड़ा में बादल नहीं बरसे। रुद्रपुर में ऐसे कई उदाहरण पेश आ रहे हैं, जब एक जगह बारिश तो पास के ही दूसरे इलाके बिलकुल बारिश नहीं हुई।

रुद्रपुर में एनएच-87 के किनारे बरसाती पानी में तैरता कूड़ा।- फोटो : RUDRAPUR