फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guldar made cow morsel in Pathali village

पठाली गांव में गुलदार ने गाय को बनाया अपना शिकार

Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Guldar made cow morsel in Pathali village
बसुकेदार तहसील के पठाली गांव में गुलदार ने एक गाय को अपना निवाला बना दिया। पिछले लंबे समय से क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित को मुआवजा देने व पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय संतोष सिंह नेगी, पंकज सिंह नेगी, सोहन सिंह रावत, पंकज सिंह रावत आदि ने बताया कि सोमवार दोपहर को गुलदार ने पठाली गांव के बीरेंद्र सिंह की गाय को गोशाला के समीप ही मार दिया। बताया कि क्षेत्र के पठाली, कोटी, डांगी, सिनघाटा समेत अन्य कई गांवों में भी गुलदार का उत्पात बना है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर, जखोली ब्लॉक के बुढ़ना क्षेत्र में भी गुलदार के सक्रिय होने से ग्रामीण भयभीत हो रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed