फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guldar female entered the house ruins, there was confusion,.

खंडहर मकान में घुसी मादा गुलदार, मची अफरा-तफरी

Mon, 06 Mar 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 06 Mar 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Guldar female entered the house ruins, there was confusion,.
तिलवाड़ा के समीप जर्जर पुराने घर में घुसी ढाई वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में हुई कैद। - फोटो : amar ujala
बाजार से करीब एक किमी ऊपर खंडहर मकान में गुलदार घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में बंद किया। बीमार मादा गुलदार को रेंज कार्यालय में लाकर उपचार किया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे तिलवाड़ा बाजार से कुछ दूर लख्नु लाल के पुराने जर्जर घर में मादा गुलदार घुस आई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वन विभाग को मोबाइल पर सूचना दी गई। डीएफओ राजीव धीमान के निर्देश पर एसीएफ सोहन लाल, रेंजर ललित मोहन नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी व पशुपालन विभाग के चिकित्सक के साथ 12 सदस्यीय टीम पिंजरा लेकर मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया।
विज्ञापन


पकड़ी गई गुलदार मादा है, जो ढाई वर्ष की है। डीएफओ धीमान ने चिकित्सक का हवाला देते हुए बताया कि गुलदार बीमार है और करीब चार दिन से भूखी है। रेंज कार्यालय में उसे प्राथमिक उपचार के तहत ग्लूकोस चढ़ाया गया है। स्वस्थ होने पर उसे दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed