{"_id":"5f21ad648ebc3e63ad47e66b","slug":"gudri-lal-became-an-example-for-everyone-rudrapryag-news-drn3515618118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुदड़ी के लाल बने सबके लिए मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुदड़ी के लाल बने सबके लिए मिसाल
विज्ञापन
हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर चौथा तथा जनपद में दूसरा स्थान पाने वाले गोरी मैमोरियल पब्लिक इंटर का?
- फोटो : RUDRAPRYAG
वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में गुदड़ी के लालों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परिवार की कमजोर माली-हालत और जिम्मेदारियों के बोझ के बावजूद इन होनहार छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कर विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर मिसाल पेश की है।
- मेरिट सूची में जगह पाकर अतुल ने किया गौरवान्वित
अगस्त्यमुनि विकासखंड के बीरों-देवल गांव निवासी और जीआईसी बसुकेदार के छात्र अतुल कुमार ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में 17वां स्थान प्राप्त किया है। वह इंजीनियर बनकर देशसेवा करना चाहता है। छात्र के पिता घोड़ा-खच्चर का संचालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जबकि माता संगीता देवी खेतीबाड़ी व पशुपालन का काम करती हैं। अतुल का कहना है कि उसे टॉप फाइव में जगह मिलने का विश्वास था। जिस तरह से प्रश्नपत्र हल किए थे, मुझे अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पर वह आगे और मेहनत करेगा।
- रघुपाल सिंह की होनहार बेटी सिमरन ने बढ़ाया मान
जीआईसी बसुकेदार की ही इंटरमीडिएट की छात्रा सिमरन (90.80, मेरिट में 24वां स्थान) के पिता रघुपाल सिंह पंवार वाहन चालक का काम करते हैं। कई दिनों तक बाहर रहने के कारण वे परिवार को बहुत कम समय दे पाते हैं, लेकिन उनकी होनहार बेटी को अपने पिता के परिवार के लिए किए जा रहे संघर्ष का बखूबी ज्ञान है। वह, मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है।
विज्ञापन
- घर के ‘दीप’ की चाह माता पिता के सपनों को पूरा करना
गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि के हाईस्कूल के छात्र व सुरसाल गांव निवासी ओम प्रपन दीप कप्रवाण ( 97.40 चतुर्थ) के पिता अगस्त्यमुनि में सब्जी की दुकान चलाते हैं। छात्र का कहना है मैं इंजीनियर बनकर देशसेवा के साथ ही अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहता हूं। ब्यूरो