फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Grand welcome of Maa Chandika in Dharkot

धारकोट में मां चंडिका का भव्य स्वागत, आज सणगू पहुंचेगी दिवारा

Sun, 03 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome of Maa Chandika in Dharkot
अगस्त्यमुनि विकासखंड के दशज्यूला पट्टी की आराध्य मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा का धारकोट गांव में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रामीणों भव्य स्वागत किया। सोमवार को दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सणगू गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह दिवारा यात्रा के प्रमुख पुजारी हरिबल्लभ सती ने अगस्त्यमुनि में आराध्य मां भगवती चंडिका का श्रृंगार कर आरती उतारी और भोग लगाया। सोमवार को चंडिका देवी की दिवारा यात्रा धारकोट गांव में घर-घर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। यहां से विदा होकर चोपड़ा गांव होते हुए आराध्य रात्रि प्रवास के लिए सणगू गांव पहुंचेगी, जबकि मंगलवार को दिवारा यात्रा चापड़, डुंग्री सहित क्षेत्र के अन्य गांवों का भ्रमण करेगी। दिवारा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट व सचिव देवेंद्र सिंह जग्गी ने बताया कि मां चंडिका गांवों के भ्रमण के दौरान ध्याणियों और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed