फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government should give equal work by making rules

नियमावली बनाकर समान कार्य समान वेतन दे सरकार

Mon, 18 Jan 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Government should give equal work by making rules
प्रयोगशाला सहायक/ कार्यालय सहायक संघ ने सरकार से उपनल कर्मचारियों के लिए नियमावली तैयार कर समान कार्य समान वेतन देने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष जीतराम पौठियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से उपनल के माध्यम से स्कूलों में प्रयोगशाला सहायक/कार्यशाला सहायक के पद पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्यून वेतन दिया जा रहा है। वे भी सरकारी कार्मिकों की भांति सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। कहा कि सरकार को लंबित मांगों को लेकर कई बार अवगत कराया जा चुका है। बावजूद, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बीएस कठैत को संगठन मंत्री, नरेंद्र सिंह पंवार को मीडिया प्रभारी व जयपाल सिंह पंवार को सलाहकार चुना गया। इस मौके पर महेश पुरोहित, कालीचरण रावत, दीपक कठैत, विनोद सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह रावत, संदीप आर्य, अनिल पुरोहित, हरीश आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed