फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government should dissolve Devasthanam Board with immediate effect: Kothiyal

तत्काल प्रभाव से देवस्थानम बोर्ड भंग करे सरकार : कोठियाल

Tue, 03 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Government should dissolve Devasthanam Board with immediate effect: Kothiyal
अगस्त्यमुनि में आप के युवा संवाद में मौजूद जिले के युवा। - फोटो : RUDRAPRYAG
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने युवा संवाद कार्यक्रम में देवस्थानम बोर्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के लिए मुफ्त बिजली और मजबूत भू-कानून पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम में देवस्थानम बोर्ड का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां श्रद्धालु और तीर्थपुरोहित के बीच अपनत्व का संबंध है, जो पांच-दस वर्षों में नहीं, बल्कि सदियों के कठिन परिश्रम से बना है। सरकार ने बिना सोच-विचार किए देवस्थानम बोर्ड गठित किया है। इसमें चारधाम के तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के हितों का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने सरकार से बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आप उत्तराखंड में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और शिक्षा का मॉडल लेकर जनता के बीच संवाद करेगी। नई दिल्ली की तर्ज पर यहां चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के साथ ही प्राथमिक स्तर से शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

युवा संवाद कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल जनसुविधाओं के बारे में सवाल पूछा। इस पर कोठियाल ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से जनसुविधाओं का संचालन कर जिम्मेदारी सौंपकर बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं के रोजगार के प्रति जागरूक होकर कार्य करने को भी कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश पंवार, जिपं पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जोत सिंह बिष्ट, पुरूषोत्तम चंद्रवाल, केपी ढौंडियाल, प्यार सिंह नेगी, राकेश सिंह नेगी, चंद्रशेखर भट्ट, बलवीरपंवार, गजेंद्र सिंह, अरविंद पंवार, दीपक सिंह सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने निकाली मोटर साइकिल रैली
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। आप पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर युवाओं ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि तक 17 किमी लंबी मोटर साइकिल रैली निकाली। हाथों में झंडे लिए नारेबाजी करते हुए युवाओं का काफिला अगस्त्यमुनि पहुंचा। इस दौरान रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा व अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed