फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government should build Sainik School in Thati-Badma

थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल बनवाए सरकार

Sat, 09 Oct 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Government should build Sainik School in Thati-Badma
जखोली ब्लॉक के थाती-बड़मा में प्रस्तावित सैनिक स्कूल निर्माण के लिए केंद्र की ओर से बजट देने के इनकार पर क्षेत्रीय जनता में रोष है। उनका कहना है कि सैनिक स्कूल के नाम पर राज्य व केंद्र सरकार क्षेत्रीय जनता के साथ छलावा कर रही है। सात वर्षों में दो-दो बार इसका शिलान्यास हो चुका है।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह रावत का कहना है कि वर्ष 2014 में सैनिक स्कूल के लिए थाती-बड़मा में ग्रामीणों ने अपनी एक हजार नाली भूमि दान दी थी। सात वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वर्ष 2015 से 2016 अक्तूबर तक 11 करोड़ की लागत से तत्कालीन सरकार ने यूपी निर्माण निगम के माध्यम से काम भी शुरू कराया था। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब, केंद्र सरकार द्वारा सैनिक स्कूल निर्माण के लिए बजट देने से इंकार किया जा रहा है। इधर, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा का कहना है कि इस दिशा में कारगर कार्रवाई नहीं की गई तो जनांदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed