फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government's effigy burnt in protest against inflation

महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Mon, 28 Jun 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in protest against inflation
बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। दिनोंदिन पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़नेे के साथ ही बिजली, पानी, राशन व अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमत भी आसमान छू रही है। प्रदेश सरकार आम आदमी के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। जखोली के ब्लॉक प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए हैं लेकिन सरकार बेरोजगार हुए लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरी देवी, सीमा भेलवाल, पूर्व जिपं सदस्य देवेश्वरी नेगी, हरीश गुंसाई, संतोष रावत, उमा कैंतुरा, सुलोचना देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed