फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   government's concern to the corporate houses.

सरकार को कारपोरेट घरानों की चिंता

Wed, 24 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 24 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा ने राज्य व केंद्र सरकार पर किसान व जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर केंद्रीय व राज्य कृषि मंत्री को छह सूत्री मांग पत्र भी भेजा गया। इसमें महिलाओं को प्रति नाली के हिसाब से मानदेय देने की मांग की गई है।

विज्ञापन


यहां आयोजित एक दिवसीय जिला सम्मेलन में किसान सभा के राज्य कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष डा. गिरधर पंडित ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों की नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों की चिंता कर रही है। कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 में बार-बार संशोधन कर केंद्र सरकार उसे लागू करने की कोशिशें कर रही हैं।
विज्ञापन


किसान सभा के प्रदेश संयोजक ललिता प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश में जंगली जानवरों और सूखे से फसलें चौपट होने के बाद भी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। जिला मंत्री जयनारायण नौटियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले को जैविक जिला घोषित करने के बाद भी आलू व तोर दाल की बुआई के लिए जैविक खाद व कीटनाशक काश्तकारों को नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं का कहना था कि महिलाएं पहाड़ की रीढ़ हैं। ऐसे में उनके सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए कृषि में नाली के हिसाब से मानदेय दिया जाना चाहिए। बैठक के बाद किसान सभा ने केंद्रीय व राज्य कृषि मंत्री को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, काश्तकारों को आर्थिक मदद देने, उत्तराखंड की फसलों को मुख्य फसल का दर्जा देने, जंगली जानवरों के निजात के लिए ठोस प्रयास करने पेयजल व लघु सिंचाई व्यवस्था करने की मांग की है।


निर्णय लिया गया कि मार्च में जखोली में सभा का राज्यस्तरीय सम्मेलन होगा। सभा में महावीर सिंह  नेगी, सत्य प्रसाद भट्ट, सविता देवी, बुरांशी देवी, स्वरूप सिंह राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed