फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Goods ordered from laborers, je's salary stopped

विकास भवन की रंगाई पुताई में लापरवाही पर जेई का वेतन रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Goods ordered from laborers, je's salary stopped
रुद्रपुर विकास भवन का निरीक्षण करते सीडीओ मयूर दीक्षित। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विकास भवन का रंगारोगन समय से नहीं होने और पर्याप्त लेबर काम पर नहीं दिखाने के कारण सीडीओ ने ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही एक कर्मचारी के सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ मयूर दीक्षित ने विकास भवन में हो रहे रंगारोगन के कार्यों का निरीक्षण किया। ठेकेदार ने विकास भवन की रंगाई पुताई के लिए 12 श्रमिक काम पर लगाए हैं। वहीं विकास भवन के कार्यों की मॉनीटरिंग का जिम्मा सीडीओ ने ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को दिया है। ईई ने ठेकेदार की मॉनीटरिंग का जिम्मा जेई को सौंपा है। सीडीओ को काम करते वक्त सिर्फ पांच लेबर मिले।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने जेई से जवाब तलब किया। जेई ने बताया कि लेबर रंगाई पुताई का सामान खरीदने बाजार गए हैं। लेबरों से सामान मंगवाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए इस लापरवाही के लिए जेई का वेतन रंगाई पुताई का काम पूरा होने तक रोक दिया। वहीं, ईई को भी फटकार लगाई। इधर, जिला उद्यान विभाग के एक कनिष्ठ सहायक को कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कर्मचारी से 500 रुपये जुर्माना लेने के साथ ही सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों में पंखे लाइट खुली होने पर भी होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। सीडीओ ने कहा कि अगर निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कोई नहीं है और पंखा और लाइट खुला है तो वह कार्यालयों के अधिकारी पर कार्रवाई होगी। अगर संभव हो तो कार्यालय के दरवाजों में अधिकारी सेंसर लगवाएं। इससे कार्यालय में कोई नहीं रहने पर पंखे व लाइट खुद बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed