{"_id":"5703b84b4f1c1bd11cc8119d","slug":"ghad-kalun-water-starved-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रहे गहड़-खाल्यूं गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रहे गहड़-खाल्यूं गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 05 Apr 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी बच्छणस्यूं में नौखू-दानकोट निर्माणाधीन सड़क से पेयजल योजना के चलते ग्राम पंचायत गहड़-खाल्यू में एक वर्ष से पेयजल संकट बना है। इन दिनों ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरह रहे हैं।
80 परिवारों वाले गहड़-खाल्यूं गांव के लिए खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग पर चार किमी दूर कालोगाड़ गदेरे से जलसंस्थान की पेयजल लाइन बिछी है। बीते वर्ष के शुरू में क्षेत्र के नौखू, नौना, दानकोट गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क के मलबे से 50 मीटर योजना ध्वस्त हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था भी लगातार गिरते मलबे से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान जीवन प्रकाश का कहना है कि समस्या से लगातार अवगत कराने के बाद भी विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस समस्या से ग्रामीण दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर है।
गर्मी बढ़ने से स्रोत का पानी कम होने लगा है। आने वाले दिनों में पेयजल संकट के आसार बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने जलसंसथान और लोनिवि से जल्द क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के ईई सत्येंद्र गुप्ता ने बताया लोनिवि के अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जोड़ दिया जाएगा।