फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fury due to poor construction of Allweather Road project

ऑलवेदर रोड परियोजना के घटिया निर्माण से रोष

Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fury due to poor construction of Allweather Road project
अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कौंसिल ने ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच हो रहे घटिया निर्माण पर रोष जताया है। कहा कि किसानों व स्थानीय लोगों के हक-हकूकों और अधिकारों के संरक्षण के लिए आंदोलन राज्य व केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां हुई पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण व महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि शेरसी और मैंखड़ा में किसान सभा के नेतृत्व में स्थानीय जनता के सहयोग से चलाए जा रहे आंदोलन का असर दिखने लगा है, लेकिन अभी लड़ाई लंबी है। केदारघाटी क्षेत्र में कार्यदायी संस्थाओं ने ग्राम व वन पंचायतों को दर किनार कर लोगों के रास्तों पेयजल योजनाओं के साथ निजी भवनों, कृषि भूमि एवं वन भूमि को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों से विकास परियोजनाओं में कार्यदायी संस्थाएं अपनी मनमानी कर रही हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में न केवल केदारघाटी बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड का रोजगार छिन गया है, लेकिन लोगों के पुनर्वास व व्यवसाय के बजाय बडे़ उद्योगपतियों को स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, जिला कमेटी के सदस्य नरेंद्र रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed