फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four arrested for cheating on elderly couple

बुजुर्ग दंपती से ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for cheating on elderly couple
पंतनगर थाने में पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। एक महीने पहले बुजुर्ग दंपती को बातों में उलझाकर सोने के जेवर ठगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेवर बेचने के बाद मिले रुपये में से बचे 14,500 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर एक निवासी लीलाधर पांडे अपनी पत्नी मोहिनी देवी के साथ बीती 26 जनवरी को गोलगेट के पास खड़े होकर हल्द्वानी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच किच्छा की ओर से आई कार सवार चार युवकों ने उन्हें लिफ्ट दी। दो युवकों ने मोहिनी देवी को माहौल खराब होने की बात कहकर पहने जेवर उतारकर लिफाफे में सकुशल रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

महिला ने भरोसा कर गले और कान में पहने जेवर उतारकर लिफाफे में रखने के लिए युवकों को दे दिए। इसके बाद युवकों ने दंपती को बातों में उलझाया और थोड़ी देर बाद सफेद रंग का लिफाफा दंपती को पकड़ा दिया और कार बैक करके लाने की बात कहकर भाग निकले। इधर, दंपती मैजिक वाहन में बैठकर हल्द्वानी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने लिफाफा खोला तो उसमें पत्थर भरे मिले। उन्होंने इसकी जानकारी बेटे गोविंद बल्लभ पांडे को दी। गोविंद ने पंतनगर थाने में तहरीर देने के साथ ही गोलगेट के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर कार कैद हुई। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
एसओ पंतनगर अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को नगला के पास से मुजाहिद उर्फ मज्जू निवासी बांसमंडी बरेली, साजेज निवासी बांसमंडी गोबियान थाना बरेली, साजिद रजा खान निवासी उदयपुर जसरथपुर थाना बिथरु चैनपुर बरेली और मोबीन निवासी बांसमंडी बरेली को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही ठगी में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई।

एसओ ने बताया कि एक आरोपी मुजाहिद पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। टीम में एसआई राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सामंत, दीपक मेहरा, भोला नाथ गोस्वामी और कृपाल बोरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed