फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Foundation Stone of State Communication Home in Rudrapur

बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे सम्प्रेक्षण गृह का मुंह न देंखे:रेखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Foundation Stone of State Communication Home in Rudrapur
रुद्रपुर। महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने ग्राम कल्याणपुर में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। चार करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले संप्रेक्षण गृह का निर्माण दो साल में पूरा होगा।
विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि संप्रेक्षण गृह के निर्माण के बाद यहां आने वाले किशोरों को स्वस्थ वातावरण के साथ सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल मिलेगा। उनके खेलने के लिए मैदान भी होगा ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों में अच्छे संस्कार दे ताकि बच्चे संप्रेक्षण गृह और जेल का मुंह न देख सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी परिसर में किशोरों के लिए न्यायिक संबंधी व्यवस्था भी शुरू कराई जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए आवास भी बनेंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्था और जिला प्रोविजन अधिकारी को निर्देश दिए कि इस निर्माण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जाए ताकि यह समय पर तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल और वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि नया भवन बनने से राजकीय संप्रेक्षण गृह में आने वाले किशोरों को सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे पूर्व मंत्री रेखा आर्य ने किराये में चल रहे संप्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, जिला प्रोविजन अधिकारी वर्षा, डीपीओ उदय प्रताप, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भारत भूषण चुघ, दीपक गुलाटी, विवेक सक्सेना, सुरेश कोली, संजय ठुकराल, मीना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed