फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   forests of North and East Jakholi are burning in smoke

धू-धूकर जल रहे उत्तर व पूर्वी जखोली के जंगल

Wed, 23 Dec 2020 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
forests of North and East Jakholi are burning in smoke
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उत्तर व पूर्वी जखोली के जंगल बीते कई दिनों से वनाग्नि से जल रहे हैं। शुष्क मौसम के कारण आग की लपटें तेज होने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही गांवों में धुंध छाई हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सिलगढ़, बांगर, भरदार पट्टी के कई गांवों के जंगल वनाग्नि से स्वाह हो रहे हैं। वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा कई जगहों पर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शुष्क मौसम के कारण आग की लपटें तेज हो रही हैं। इधर, मंगलवार रात्रि को सेमा-भरदार समेत बांगर क्षेत्र में जंगल रातभर जलते रहे। इधर, पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली ने सर्दियों में हो रही वनाग्नि की घटनाओं को पर्यावरण के बड़ा खतरा बताया है। कहना है कि मौसम में आए बदलाव से यह समस्या पैदा हुई है। दूसरी तरफ डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि प्रभाग में शीतकाल में अभी तक वनाग्नि की दस से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें दो हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। बताया कि सभी रेंज अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी जंगलों को आग से बुझाने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed