{"_id":"69382a928810f8221a036a56","slug":"forest-department-organized-a-three-day-training-workshop-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-115995-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: वन विभाग ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: वन विभाग ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की
Tue, 09 Dec 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 09 Dec 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की
जखोली। वन प्रभाग के दक्षिणी जखोली रेंज में आरडीएफ योजना के तहत दरमोला के ग्रामीणों के लिए वन उपज से आजीविका संवर्धन की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यकाल नौ दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी। उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि इस पहल के तहत ग्रामीणों को पिरुल, छेंती, बांस और घास जैसी वन उपज का उपयोग करके राखी, सजावटी उत्पाद, कलाकृतियां, टोकरी, पेन होल्डर और फ्लावर पॉट आदि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत, वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, गोविंद सिंह चौहान, वन आरक्षी, वन आरक्षी संजय सिंह, रणवीर सिंह भण्डारी, संगीता किमोठी, शशी गुसाईं, इंदु नोटियाल, पूनम देवी, कमला देवी, सपना देवी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।