फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Forest burning Rudraprayag to Dungaripanth throughout the night

रातभर जलते रहे रुद्रप्रयाग से डुंगरीपंथ के बीच कई जगहों पर जंगल

Thu, 01 Apr 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Forest burning Rudraprayag to Dungaripanth throughout the night
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल जल रहे हैं, जिससे करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। बुधवार रात को रुद्रप्रयाग से डुंगरीपंथ के बीच कई जगहों पर जंगल रातभर जलते रहे। वनाग्नि के कारण के वातावरण में घनी धुंध छाई हुई है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जंगलों से जलती लकड़ी के साथ पत्थर गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के रुद्रप्रयाग, खांकरा, जखोली, अगस्त्यमुनि समेत सभी रेंजों के जंगलों में आग लगी हुई है। सबसे बुरे हाल रुद्रप्रयाग रेंज में हैं, जहां जिला मुख्यालय के आसपास के जंगलों में आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात को नरकोटा से खांकरा के बीच तीन स्थानों पर जंगल रातभर आग से स्वाह होते रहे। दूसरी तरफ जखोली ब्लॉक के जवाड़ी व उत्सासू के जंगल भी जलते रहे। बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत नवासू गांव का हरियाली देवी का जंगल भी आग से स्वाह हो चुका है। इधर, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि सभी रेंज में टॉस्क फोर्स को जंगलों में आग लगाने वालों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र की नियमित रेकी के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed