फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Food is necessary to overcome malnutrition: Dr. Chawla

कुपोषण को दूर करने के लिए भरपेट भोजन जरूरी : डॉ. चावला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Food is necessary to overcome malnutrition: Dr. Chawla
पंतनगर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद वैज्ञानिक, शिक्षक व विद्यार्थी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। विवि के कृषि महाविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बुधवार को ‘खाद्य प्रसंस्करण एवं खाद्य विज्ञान शिक्षा में उभरते मुद्दे’ विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के कार्यवाहक अधिष्ठाता डॉ. एचएस चावला ने कहा कि देश में भूख और कुपोषण को दूर करने के लिए जरूरी है कि सभी को न केवल भरपेट भोजन मिले। ऐसा भोजन मिले जो पौष्टिक एवं सुरक्षित भी हो। देश में खाद्यान्न का उत्पादन तो पर्याप्त हो रहा है, लेकिन क्रय शक्ति घटने से लोग स्वास्थ्यवर्धक एवं सुरक्षित भोजन पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पा रहे हैं। देश की 14.5 प्रतिशत जनता को भरपेट पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता है। लाखों बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं और उनका वजन सामान्य से कम है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सलिल तिवारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वर्ष 2030 तक सभी देशों को भूख और कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत इस लक्ष्य को तभी पा सकेगा, जब आम आदमी की गरीबी दूर होगी। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का सशक्तिकरण होगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस चोपड़ा, प्राध्यापक डॉ. एके शर्मा, डॉ. अर्चना कुशवाहा ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए किसानों तथा आम जनता को प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। इसके अलावा डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. विपुल कुमार गुप्ता, डॉ. एसके शर्मा ने भी व्याख्यान दिए। वहां खाद्य सुरक्षा पोस्टर, आदर्श वाक्य, प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा पैनल चर्चा भी आयोजित की गईं। कार्यशाला में विवि के वैज्ञानिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed