Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Folk singer Hema Negi Karasi receives the Uttarakhand Gaurav Samman

Rudraprayag News: लोकगायिका हेमा नेगी करासी को उत्तराखंड गौरव सम्मान

Wed, 04 Nov 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 04 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Folk singer Hema Negi Karasi receives the Uttarakhand Gaurav Samman
फोटो
विज्ञापन

छह नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले की सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी को उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चयनित किया है। लोकसंस्कृति, लोकसंगीत और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके करीब 25 वर्षों के योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। छह नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें सम्मानित करेंगे।

वर्ष 2003 में राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई के मंच से पहली प्रस्तुति देने वाली हेमा नेगी करासी ने आछरी जागर, नागराज जागर, चंडिका भजन, देवी-देवताओं के जागर और पारंपरिक मंगल गीतों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने लोकगीतों और जागरों से उत्तराखंड की लोकआस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2025 में तीलू रौतेली पुरस्कार, 2024 में संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार और वर्ष 2021 में मां नंदा शक्ति सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2026 में अमेजिंग इंडिया अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed