फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five injured as car carrying pilgrims to Kedarnath falls into river bank

Rudraprayag News: केदारनाथ जा रही यात्रियों की कार नदी किनारे गिरी, पांच घायल

Sun, 07 Jun 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 07 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Five injured as car carrying pilgrims to Kedarnath falls into river bank
तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप रविवार सुबह पांच बजे अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सभी यात्री केदारनाथ जा रहे थे। रविवार सुबह तिलवाड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे राहत एवं बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सभीमा सिंह (28) निवासी पश्चिम बंगाल और सुजोन मुखर्जी (27) निवासी जलपाईगुड़ी के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं। वहीं प्रिंस सिंह (30) निवासी झारखंड, ऋजा मुखर्जी (30) निवासी जलपाईगुड़ी और चालक प्रदीप कुमार (35) निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कार और टेंपों ट्रैवलर में हुई भिड़ंत
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में एक कार की टेंपों ट्रैवलर से भिड़ंत हो गई। गनीमत रही की इस दौरान किसी को भी चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेंपों ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को वाहनों से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारा कर वाहनों की आवाजाही कराई गई। स्थानीय विपिन रावत ने बताया कि चारधाम आने वाले यात्री लापरवाही से वाहन चला रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed