{"_id":"6aff39b8c286ff76e200fdc8","slug":"five-day-talla-nagpur-development-fair-concludes-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122268-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पांच दिवसीय तल्ला नागपुर विकास मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पांच दिवसीय तल्ला नागपुर विकास मेला संपन्न
Thu, 19 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोपता। तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले के समापन अवसर पर गढ़वाली लोक गायक रोहित के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने मेलों में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के मेले समाजिक व क्षेत्रीय एकता के लिए जरूरी हैं।
बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेला संपन्न हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेलों से हमारी समाजिक एकता को बल मिलता है। यही नहीं नई नई प्रतिभाओं को निखरने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने मेलों में महिलाओं की सक्रियता की सराहना की।
समापन अवसर पर गढ़वाली लोक गायक रोहित चौहान ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनकी एक के बाद एक प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरकने को मजबूर हुए।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता त्रिभुवन चौहान, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, दुर्गा देवी, जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी, मेला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बर्त्वाल, सचिव विरेंद्र कुनियाल, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, पूर्व जिपंस सुनीता बर्त्वाल, प्रधान सरोजनी देवी, साधना देवी, हेमा देवी आजाद खत्री, अखिलेश नेगी, उत्तम रावत, जगवीर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह राणा, गजेंद्र करासी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।