{"_id":"5e0b98ed8ebc3e8814206d22","slug":"five-babies-born-in-district-hospital-on-the-last-day-of-the-year-rudrapur-news-hld367778665","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिरी दिन जिला अस्पताल में पांच शिशुओं का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के आखिरी दिन जिला अस्पताल में पांच शिशुओं का जन्म
विज्ञापन
रुद्रपुर। साल के आखिरी दिन रुद्रपुर में कई घरों में किलकारी गूंजी। परिवार में नन्हें सदस्य के आगमन के साथ ही नये वर्ष की खुशी भी दोगुनी हो गई। जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में पांच शिशुओं ने जन्म लिया।
सोढ़ी कॉलोनी निवासी रश्मि ने जिला अस्पताल रुद्रपुर में पुत्री को जन्म दिया। रश्मि ने कहा कि नए वर्ष के साथ ही परिवार में लक्ष्मी के आगमन से सभी खुश हैं। परिवार को नया सदस्य मिलने पर नए वर्ष की खुशी दोगुनी हो गई है। दिनेशपुर निवासी सुनीता मंडल ने कहा कि नए वर्ष पर उन्हें संतान प्राप्ति का सुख मिला है। ट्रांजिट कैंप निवासी नीलम ने जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में पुत्र को जन्म दिया है। इसी तरह कृष्णा कालोनी निवासी क्रांति देवी के घर भी नए साल में नया मेहमान आया है। वहीं, पहाड़गंज निवासी नेहा ने भी जिला अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया। जिला अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया ने कहा कि सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
11 माह में 1914 बालक और 1888 बालिकाओं का हुआ जन्म
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में इस वर्ष जनवरी से नवंबर तक कुल 3802 शिशुओं का जन्म हुआ। इनमें 1914 बालक और 1888 बालिकाएं शामिल हैं।