फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   FATA reached Kedar Baba Ki Doli

फाटा पहुंची बाबा केदार की डोली

Fri, 06 May 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला गुप्तकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला गुप्तकाशी Updated Fri, 06 May 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
 FATA reached Kedar Baba Ki Doli
kedarnath doli - फोटो : amarujala
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव चल विग्रह डोली श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंच गई है। यहां डोली का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर केदारघाटी के गांवों से आए बाबा केदार के भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से विश्वनाथ मंदिर में बाबा केदार की पंचमुखी डोली की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मंदिर के पुजारी शशिधर लिंग और केदारनाथ के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती की। मंदिर की परिक्रमा और वेदपाठियों के मंत्रोच्चार और वेदमंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली ने सुबह आठ बजे अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


6-कुमाऊं रेजीमेंट के बैंड धुनों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्य बाजार होते हुए जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने डोली को विदा किया। इसके बाद सैकड़ों भक्तों के बाद बाबा केदार खुमेरा, ब्यूंग गाड़, मैखंडा, खाट गांव होते हुए दोपहर बाद सवा एक बजे डोली फाटा पहुंची। इस मौके पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा के दर्शनों को जुटी भीड़
गुप्तकाशी। बाबा केदार की डोली के स्वागत में रातभर विश्वनाथ मंदिर में कीर्तन-भजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। गुप्तकाशी सहित निकटवर्ती गांवों की कीर्तन मंडलियों ने जागरण किया। इस दौरान आराध्य के दर्शनों के लिए मंदिर में भीड़ जुटी रही। स्थानीय युवाओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


छलक उठी आंखे..
गुप्तकाशी। जून 2013 की आपदा में अपनों को खो चुके लोगों की आंखें उस समय छलक उठी, जब बाबा केदार की डोली गुप्तकाशी से धाम के लिए विदा हुई। कुछ महिलाएं तो फफक-फफक कर रोने लगी। रोते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे अपने भी जिंदा होते, तो वे भी इसी उल्लास और जयकारे के साथ धाम को प्रस्थान करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed