फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Farmers worried for pension

किसान ने उठाया पेंशन का मुद्दा, प्रधान ने गांव के लिए मांगी सड़क

Tue, 28 Jan 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried for pension
रुद्रप्रयाग जनपद के राप्रावि जाखाल में आयोजित जनता दरबार में काश्तकार को कृषि उपकरण प्रदान करते - फोटो : RUDRAPRYAG
कहीं सड़कें बदहाल है तो कहीं सड़कें पहुंचने का इंतजार है। ऐसे में मीलों पैदल दूरी नापकर तो कभी बदहाल सड़कों पर वाहनों में हिचकोले खाते हुए ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार पहुंचते है। हर बार की तरह इस बार भी उन्हीं समस्याओं के साथ मंगलवार को भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार पहुंचे। किसान ने पेंशन न मिलने की शिकायत की, तो प्रधान ने गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग उठाई। जबकि एक मां ने अपनी विकलांग बेटी के प्रमाणपत्र बनाने की गुहार लगाई। हालांकि विधायक व डीएम ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के गंभीरता से लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विकासखंड के जाखाल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विधायक भरत सिंह चौधरी की अगुवाई में जनता दरबार/बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य विषयों से जुड़ी 80 शिकायतें दर्ज हुई। प्रधान व ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत डोभा-जाखाल में पटवारी चौकी की भूमि पर ग्राम प्रहरी द्वारा अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। वहीं, नोली-भरदार के अमर सिंह रावत ने किसान पेंशन नहीं मिलने, जीआईसी कांडा के पीटीए अध्यक्ष ने विद्यालय भवन को चीड़ के पेड़ों से खतरा होने की शिकायत की। जबकि उदियाणगांव के प्रधान गोपाल सिंह रावत ने दांतागैर में मोटरमार्ग निर्माण की मांग की। उन्होंने अंथोली-जाखाल-सकलाना मोटर मार्ग पर उदियाणगांव के भगडा नामी तोक पर आवासीय भवनों को खतरा होने की बात भी कही। जाखाल गांव की ज्योति देवी ने 12 वर्षीय बेटी प्रिया का विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की गुहार लगाई। शिविर में गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। जबकि कृषकों को स्प्रे मशीन व वर्मी बैग भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक भरत सिंह चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि वह फरियादियों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करें। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षता अमरदेई शाह, डीएम मंगेश घिल्डियाल , बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य ज्योति देवी, सीडीओ सरदार सिंह चैहान, एसडीएम जखोली एनएस नगन्याल, तहसीलदार शालिनी मौर्य, क्षेत्रीय प्रधान व जनता उपस्थित थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed