फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Farmer debt relief seeking to pass bill

किसान कर्जा मुक्ति बिल पास कराने की मांग

Sat, 03 Aug 2019 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer debt relief seeking to pass bill
किसानों की समस्याओं पर सरकार द्वारा गंभीरता से कार्य नहीं किए जाने पर जिला किसान सभा ने एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर संसद में किसान कर्जा मुक्ति बिल 2018 पास कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि देश का किसान भयंकर कृषि संकट का सामना कर रहा है। उत्पादन की कीमतों में लगातार कमी आ रही है। जबकि किसान को अपनी फसल का गारंटी के तौर पर लाभकारी मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। इन हालात में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने किसान मुक्ति बिल और किसान कर्जा माफी बिल को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से किसान मुक्ति बिल एवं किसान कर्जा मुक्ति बिल संसद में पास कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की मांग भी की, जिससे देश के लाखों किसानों को लाभ मिल सके। धरने पर बैठने वालों में किसान सभा के राजाराम सेमवाल, जगमोहन झिंक्वाण, दौलत सिंह, अषाड़ सिंह धिरवाण, भरत सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह रावत, विक्रम पंवार, हुकुम सिंह, विजय लक्ष्मी, राजेश्वरी देवी, उमा नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed