फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shaheed Samman Yatra in Rudraprayag: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi honored families of martyrs

शहीद सम्मान यात्रा: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Tue, 16 Nov 2021 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Nov 2021 07:28 PM IST
सार

Shaheed Samman Yatra : देहरादून में बन रहे सैन्य धाम में वीर शहीदों के चित्रों के साथ पूरी जानकारी अंकित की जाएगी। धाम के निर्माण में शहीदों के आंगन की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Shaheed Samman Yatra in Rudraprayag: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi honored families of martyrs
रुद्रप्रयाग में शहीद सम्मान यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद सम्मान यात्रा के तहत सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ ब्लॉक के 31 शहीदों सैनिकों के परिजनों को ताम्रपत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीदों के घरों के आंगन की मिट्टी को कलश में भरकर लाया गया। इस मिट्टी का सैन्य धाम के निर्माण में उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में शहीद सम्मान यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर पांचवें घर से एक जवान देश सेवा में तैनात है। ये जवान देश की रक्षा करते हुए शौर्य व पराक्रम का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून में बन रहे सैन्य धाम में वीर शहीदों के चित्रों के साथ पूरी जानकारी अंकित की जाएगी। धाम के निर्माण में शहीदों के आंगन की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का समर्थन हमेशा भाजपा के साथ रहा है। बताया कि उन्होंने गढ़वाल रायफल्स में नौकरी की। जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, बाल आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, अजेंद्र अजय, पूर्व विधायक शैला रानी रावत, किशन रावत, आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल आदि मौजूद रहे।

परिजनों की आंखें हुईं नम
शहीद सम्मान यात्रा में शामिल शहीदों के परिजन व वीरांगनाओं की आंखें नम हो गई। ताम्रपत्र व शॉल प्राप्त करते हुए एक बुजुर्ग महिला रो पड़ी। उन्हें स्वयं सैनिक कल्याण मंत्री ने कुर्सी पर बैठाया। इसके अलावा जब छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाया तो पूरा माहौल भावुक हो गया।

छात्राओं को किया गया सम्मानित 
समारोह में जीजीआईसी व चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं को कैबिनेट मंत्री व विधायक चौधरी ने 5100-5100 सौ रुपये देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।


भाषण देने चुनाव में आऊंगा...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में सेना, सैनिक और शहीदों की खूब बातें की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भाषण देने का ज्यादा समय नहीं है। लेकिन अब चुनाव का समय आ रहा है, इसलिए भाषण देने के लिए जरूर आऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed