फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fake notes deposited in the main branch of SBI

एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा हो गए नकली नोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fake notes deposited in the main branch of SBI
note - फोटो : Ruppe currency.jpg
रुद्रपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में भी नकली नोट पहुंच गए। कई सरकारी महकमों ने नकली नोट जमा कराया है। आठ माह में 14,550 रुपये की नकली मुद्रा जमा की गई है। एसआई की ओर से कोतवाली पुलिस को नकली करंसी सौंपने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस इन नोटों को आरबीआई को भेजेगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर की इंदिरा चौक पर एसबीआई की मुख्य शाखा है। इस शाखा में करीब आठ माह में 14550 रुपये के नकली नोट जमा हुए हैं। नकली नोट जमा करने वालों में एसएसपी कार्यालय, सीपीयू, आरटीओ, रेल शक्ति और आबकारी विभाग, राम ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। बुधवार को इंदिरा चौक शाखा के कैश अफसर नकली करंसी लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज न होने का हवाला देते हुए पुलिस ने रुपये लेने से इनकार कर दिया। कैश अफसर के मुताबिक राम ट्रांसपोर्ट से 500 का नकली नोट 28 मई, रेल शक्ति लालकुआं से 100 रुपये का, एसएसपी कार्यालय से 17 जुलाई को 100 रुपये, सीपीयू कार्यालय से 100 रुपये का, एआरटीओ कार्यालय से 100 रुपये का, आबकारी विभाग से 2000 का, सुभाष कालोनी के एक व्यक्ति ने 200 रुपये का, कैश मशीन से 500 के दो, 2000 और 200 का एक नकली नोट जमा किए गए हैं। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज नहीं होने के कारण नकली नोट नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से कम नकली नोट पर नहीं होता है केस
आरबीआई के नियमों के मुताबिक चार से कम नोट मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता। बैंक के पास यह नोट एक दो की संख्या में आए थे। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
पुलिस के माध्यम से आरबीआई भेजे जाते हैं नकली नोट
आरबीआई के नियमों के मुताबिक नकली नोट मिलने पर पुलिस के पास जमा किया जाता है। पुलिस इन नोटों को पहले जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजती है। इसके बाद नकली नोट पुलिस के माध्यम से ही आरबीआई को भेज दिए जाते हैं।

कोट
आरबीआई के नियम के मुताबिक नकली नोट पुलिस को दिए जाते हैं। पुलिस इन नोटों को जांच के बाद आरबीआई को भेज देती है। आरबीआई के सर्कुलर के साथ नकली नोट पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।
शंकर कुमार चक्रवर्ती, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एसबीआई, मुख्य शाखा रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed