फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Environmental friends started agitation against contract system

ठेका प्रथा के खिलाफ पर्यावरण मित्रों ने शुरू किया आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Environmental friends started agitation against contract system
रुद्रपुर नगर निगम में ठेका प्रथा के खिलाफ प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार से पर्यावरण मित्रों ने ठेका प्रथा के खिलाफ तीन दिनी धरना प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने सरकार और नगर निगम के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर ठेका प्रथा बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह की शिफ्ट में काम करने के बाद पर्यावरण मित्र दोपहर दो बजे तक धरने में बैठ गए। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा के खिलाफ 18 अक्तूबर तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सभी पर्यावरण मित्र नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त करेंगे। कहा कि ठेका प्रथा पर्यावरण मित्रों के आर्थिक शोषण का आधार बनेगा। ऐसे में ठेका प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है। बाद में पर्यावरण मित्रों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर ठेका प्रथा बंद कराने की मांग की। वहां जिला सचिव लक्ष्मण चौहान, सुनील रौतगी, मनोज कुमार, सोनू, गोपाल, अंकुर, प्रदीप, अरुण, अर्जुन, प्रेम, अजय कुमार, सूरज, सुरेश, रवि, दिनेश, नन्हे, अरविंद, मनीष, गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर विधान सभा घेराव की चेतावनी
काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू के नेतृत्व में सफाई कर्मी ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ठेका प्रथा के विरोध में तीन दिनी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि मांगों के संबंध में संगठन की ओर से बीती 30 जनवरी को काशीपुर में हुए महासम्मेलन, 20 सितंबर को हल्द्वानी में आयोजित रैली के दौरान शासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों की उपेक्षा की है।
अजय बन्नू ने कहा कि नगर निगम में ठेका प्रथा पर 250 जीरो वेस्ट में 30 कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं उनको प्रतिमाह छह-सात हजार रुपये ही दिया जाता है। साथ ही उनको साप्ताहिक अवकाश समेत अनेक सुविधाएं नहीं दी जाती। उन्होंने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर विधान सभा का घेराव करने की चेतावनी है। वहां संगठन के नगर अध्यक्ष सुमित सौदा, जितेंद्र देवांतक, विरेंद्र मुलतानी, हुकम सिंह, शीला, बाला, रजनी, रानी, भारत सिंह, अरुण कुमार, सुनील आदि थे।

ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर धरना
गदरपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की गदरपुर शाखा के अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में बुधवार को कई सफाई कर्मी पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ईओ हरिचरन सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में ठेका प्रथा समाप्त किए जाने की मांग की। साथ ही दो घंटे तक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राहुल ने कहा कि ठेका प्रथा बंद करने को लेकर प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की ओर से प्रतिदिन दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। वहां नन्हे लाल राही, रोहित कुमार, सुनील कुमार, छोटेलाल भारती, अरुण कुमार, शिवा, रंजीत, विक्रम, उमेश कुमार, राजपाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed