फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Enthusiasm in Ukhimath with arrival of Lord Madmaheshwar

भगवान मद्महेश्वर के आगमन से ऊखीमठ में उत्साह

Sat, 23 Nov 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in Ukhimath with arrival of Lord Madmaheshwar
ऊखीमठ में तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ करते हुए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग व बीकेटीसी के उपाध्? - फोटो : RUDRAPRYAG
शिव की महिमा गाकर ऊखीमठ वासियों ने भगवान मद्महेश्वर के आगमन का उत्साह मनाया। शिव तांडव व शिव स्तुति से पूरा क्षेत्र आराध्य के भक्ति में डूबा और इसी के साथ ही शुरू हुआ तीन दिवसीय मद्ममहेश्वर मेला।
विज्ञापन

शनिवार को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन पर तीन दिवसीय मद्ममहेश्वर मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। जीआईसी ऊखीमठ के खेल मैदान में मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर संरक्षक केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि यह स्थान पंचकेदार का गद्दीस्थल है। इस क्षेत्र में जन्म लेने वाले प्रत्येक प्राणी का विशेष महत्व है और उस पर शिव की कृपा बनी रहती है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि प्राचीन मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि मद्महेश्वर मेला धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से भी खास है। मेला स्थानीय प्रतिभाओं को मंच के साथ काश्तकारों को बाजार भी देता है। मेले के पहले दिन का स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने शिव स्तुति से कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर एवरग्रीन स्कूल के बच्चों द्वारा नंदाराजजात व कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने मां दुर्गा पर आधारित नृत्य नाटिका का मनमोहक मंचन किया। डॉ मॉनटेसरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण लीला व राप्रावि सारी के बच्चों ने शिव महिमा की प्रस्तुति दी। मेला मैदान में उद्यान, कृषि, वन विभाग, बाल विकास, डेयरी, चिकित्सा, एसबीआई, पीएनबी, जिला सहकारी बैंक, होम्योपैथिक, समाज कल्याण समेत अन्य संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों में मेलार्थियों की भीड़ जुटी रही। शिक्षाविद् भूपेंद्र सिंह राणा के संचालन में हुए उद्घाटन समारोह में मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी वरूण अग्रवाल, बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पुजारी केदार लिंग, शिव शंकर लिंग, टी. गंगाधर लिंग, मेलाध्यक्ष/ नपं अध्यक्ष विजय राणा, सचिव प्रकाश रावत, महामंत्री विजेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्पवाण समेत मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

18 लोगों को किया गया सम्मानित
ऊखीमठ। मेला समिति द्वारा शिक्षा, लोक संस्कृति, धर्म, पर्यटन, सामाजिक कार्य व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 18 लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में केदारनाथ के पुजारी केदार लिंग, डा. राकेश भट्ट, भरत पुष्वाण, प्रकाश रावत, प्रेमा बर्त्वाल, सुधा सेमवाल, बसंती रावत, मान सिंह रावत, धूमा देवी, धमेंद्र पुष्पवाण, विजेंद्र नेगी, बबलू जंगली, कुशाल सिंह नेगी, दिनेश लाल, अर्जुन रावत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनसूना में दो दिवसीय मेला शुरू
ऊखीमठ। बाबा मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल आगमन पर मनसूना में भी दो दिवसीय मेला शुरू हो गया है। मेला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय व जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने किया। मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका गीता कुमोला के नाम रही। उन्होंने बाबा के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। साथ ही महिला मंगल दलों ने भी कीर्तन-भजन गाए। इस मौके पर जिपं विनोद राणा, गणेश तिवारी, हप्पी असवाल, प्रधान देवेंद्र पंवार, पूर्व प्रधान राजकुमारी राणा समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed