फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   English intermediate will be studied in 14 inter colleges of the district

जिले के 14 इंटर कॉलेजों में अग्रेजी मीडियम से होगी पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
English intermediate will be studied in 14 inter colleges of the district
रुद्रपुर में जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला में वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से समीक्षा करते शिक्षा मं - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला में अटल आदर्श विद्यालय योजना की वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से समीक्षा की। अटल विद्यालय योजना के तहत प्रदेश में कुल 190 स्कूल और ऊधम सिंह नगर जिले में 14 इंटर कॉलेजों का चयन किया गया। इन इंटर कॉलेजों में सीबीएसई की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। यह इंटर कॉलेज अगले सत्र से शुरू होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड से दो इंटर कॉलेजों का चयन किया गया है। उन्होंने चयनित इंटर कॉलेजों को पूर्णरूप से सीबीएसई प्रणाली पर अंग्रेजी माध्यम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चलाने के लिए निर्देश दिए। यह महत्वाकांक्षी योजना सभी के प्रयासों से ही सफल होगी। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध जनों का सहयोग लेना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चयनित विद्यालयों में सर्वप्रथम सभी भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए जिला योजना, राज्य योजना, बाह्य सहायतित योजनाओं, सांसद निधि व विधायक निधि से पूर्ण कराने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के समय जो प्रवासी लौटे हैं, उनको को भी राज्य में ही रोककर उनके बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने का अवसर देने का प्रयास किया जाएगा। वहां पर अपर निदेशक माध्यमिक मुकुल सती, सीईओ रमेश चंद्र आर्य, डीईओ बेसिक अशोक कुमार, बीईओ मतादीन गौतम, उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर रवि मेहता आदि शामिल थे।
अटल आदर्श विद्यालय योजना में चयनित जिले के इंटर कॉलेज
एएन झा इंटर कॉलेज रुद्रपुर
जीजीआईसी किच्छा
जीआईसी महुआखेड़ा गंज काशीपुर
जीआईसी जोशी मजरा, काशीपुर
थारू इंटर कॉलेज खटीमा
जीआईसी बंडिया, खटीमा
जीआईसी केलाखेड़ा, बाजपुर
जीआईसी हरिपुरा हरसान, बाजपुर
जीजीआईसी गदरपुर
जीआईसी सकैनिया
जीआईसी महुआडाबरा, जसपुर
जीजीआईसी जसपुर
जीआईसी बिज्टी, सितारगंज
जीआईसी रूदपुर, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed