फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Employment will be given only on the basis of technical qualification and requirement of Railways

तकनीकी योग्यता व रेलवे की आवश्यकता के आधार पर ही मिलेगा रोजगार

Sat, 06 Mar 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Employment will be given only on the basis of technical qualification and requirement of Railways
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल लाइन परियोजना से प्रभावित सुमेरपुर, तिलणी व रतूड़ा के ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी ने मनुज गोयल ने मुलाकात की। उन्होंने रेलवे पुनर्वास पर ग्रामीणों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को अपनी तकनीकी योग्यता व रेलवे की आवश्यकता के आधार पर ही रोजगार दिया जाए। साथ ही ग्रामीणों को रेलवे के आरएंडआर प्लान के तहत किए जाने वाली बुनियादी सुविधाओं व विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

सुमेरपुर में हुई बैठक में डीएम ने प्रभावितों के ही परिवार को रोजगार दिए जाने के संबंध में स्थिति साफ करते हुए कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को अपनी तकनीकी आहर्ता व रेलवे की आवश्यकता के आधार पर ही रोजगार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि सुमेरपुर, रतूड़ा व तिलणी आदि गांवों के 15 से 20 प्रभावित परिवारों को रेलवे में रोजगार दिया गया है। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने रेलवे के अधिकारियों को क्षेत्र में प्रत्येक दिन 14 बार टैंकर से पानी का छिड़काव करने के साथ-साथ धूल से प्रभावित घरों में उनकी आवश्यकता के अनुसार ग्रीन नेट या फिर प्लास्टिक सीट कवर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सुमेरपुर में विद्युत पोल स्थानांतरण, भंडारी भवन, चित्रकूट धाम, भैंरव गदेरा से घाट तक मार्ग निर्मित, आंगनबाड़ी केंद्र भवन बजूडा में सुरक्षा दीवार के कार्य किए जाएंगे। जबकि रतूड़ा में जीआईसी में चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष, ग्राम पंचायत रतूडा में नाली व सीसी निर्माण व जीआईसी से डायट रतूड़ा तक सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजया देवी, प्रधान उषा देवी, एसडीएम बृजेश तिवारी, डीडीओ मनविंदर कौर, बीपी बडोगा, ईई प्रताप सिंह बिष्ट समेत अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed