फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Employees protest payment of honorarium

मानदेय भुगतान को कर्मचारियों का धरना

Tue, 15 Sep 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Employees protest payment of honorarium
छह माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित आउटसोर्सिंग के माध्यम से लोनिवि में कार्यरत बेलदार व मेट कर्मियों ने धरना दिया। कहा कि जब तक उन्हें मानदेय और पुनर्नियुक्ति नहीं दी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

लोनिवि के प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग में धरना देते हुए आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि एक वर्ष पूर्व आउटसोर्सिंग के जरिए उनकी तैनाती की गई थी, लेकिन बीते छह माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। साथ ही ईपीएफ और ईएसआई की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। कहा कि एक साल का अनुबंध खत्म होने के बाद भी उन्हें दोबारा नियुक्ति नहीं दी गई है। जबकि पिछले माह टेंडर भी निकाला गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नियमित मानदेय भुगतान की मांग की है। धरना देने वालों में लोनिवि आउटसोर्सिंग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुबोध कांत, जय प्रकाश, सुरजी देवी, आशा देवी, कादंबरी देवी, सरस्वती देवी, राजेश मिश्रा, मुकेश गैरोला, प्रेम लाल आदि थे। इधर, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी व भगत सिंह चौहान ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed