{"_id":"5751a5a74f1c1b24381097b7","slug":"electricity-problem-in-remot-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के त्यूंखर गांव में अतिवृष्टि के 12 दिन बाद भी ऊर्जा निगम बिजली सप्लाई बहाल नहीं कर पाया है। गांव के 30 परिवार अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने निगम से शीघ्र विद्युत सप्लाई की मांग की है। 23 मई को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से गांव में कई विद्युत पोल टूटने से सप्लाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की टीम ने गांव का निरीक्षण भी किया। बावजूद यहां विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। इधर, ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पंवार का कहना है कि निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन