{"_id":"576ea9524f1c1bdf0cb47ee0","slug":"electrice-current-in-8-year-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से आठ बर्षीय बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से आठ बर्षीय बच्चा झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लाक के पौंठी गांव के केलावीर तोक में ग्रामीणों के साथ खेत में गए आठ वर्षीय बच्चा पेड़ पर दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसका दायां हाथ व पैर बुरी तरह से झुलस गया। इस स्थान पर यह घटना हुई है वहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे पौठी निवासी आयुष (8) पुत्र संजय सिंह कंडारी ग्रामीणों के साथ कलावीर तोक स्थित खेतों में गया हुआ था। वह अपने साथ खेत में गए अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच उसका एक हाथ पैंयां के पेड़ पर लग गया। इससे बच्चे को तेज करंट का झटका लग गया।
विज्ञापन
झटका लगते ही बच्चा मौके पर ही बेहोश हो गया। लोगो की सहायता से बच्चे को मयाली स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। बच्चे का दायां हाथ व पैर बुरी तरह से झुलस चुका है। जहां यह घटना घटित हुई है वहां से 1100 केवी की हाईटेंशन लाइन पौंठी से ह्यूना गांव के लिए गुजर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण विजय राणा, वीर विक्रम रावत, विजय सिंह, रमेश कंडारी ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तारों की ऊंचाई कम होने से से भविष्य में भी खतरा बना हुआ है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराने के बादा भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।