फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Election is held today

उप प्रधानों का चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Election is held today
रुद्रपुर ब्लॉक से रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर जिले की 376 में से 366 ग्राम पंचायतों में आज उप प्रधानों पदों के लिए चुनाव होगा। 10 ग्राम पंचायतों के संगठित न होने के कारण चुनाव नहीं होगा। मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के सभागार में सुबह 10 बजे से पीठासीन अधिकारियों को चुनाव से संबंधित विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गए। दोपहर करीब ढाई बजे से कार्यालय से परिसर से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने कहा कि सुबह 10 से 11 बजे तक बजे नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर एक बजे निर्वाचन चिन्ह आवंटित किये जाएंगे। डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतगणना होगी। सोमनाल ने कहा कि उप प्रधानों के चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। उप प्रधानों पद के लिए वार्ड सदस्य मतदान करेंगे। उन्होंने कहा जिले की कुल 376 ग्राम पंचायतों में 366 में ही उप प्रधानों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 ग्राम पंचायतों से संगठित न होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। पोलिंग पार्टियां शाम करीब पांच बजे से मतदान केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गई थीं। वहां पर पीठासीन अधिकारी लक्ष्मण टाकुली, कमल सक्सेना, अजय कुमार, संजय आर्या, हरिराम गौतम, धर्मेंद्र सिंह, यतेंद्र यादव आदि थे।

भोजन न मिलने पर नाराज हुए पीठासीन अधिकारी
रुद्रपुर। ब्लॉक कार्यालय में कई पीठासीन अधिकारियों ने भोजन की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि वह सुबह 10 बजे से कार्यालय परिसर में हैं, लेकिन उनके लिए चाय और भोजन की व्यवस्था नहीं की गई। बीडीओ विशाल मिश्रा भी दोपहर तक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed