फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Eight affected families left houses in Guad-Dhillana

ग्वाड़-ढिलणा में प्रभावित आठ परिवारों ने छोड़े घर

Mon, 24 Aug 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Eight affected families left houses in Guad-Dhillana
मक्कू गांव के राजस्व ग्वाड़-ढिलणा समेत अन्य तोकों में हो रहे भूंधाव के कारण 20 आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं, जिसमें से आठ परिवारों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। भूधंसाव से छह गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि पांच गोशाला कभी भी जमींदोज हो सकती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तुंगनाथ घाटी में आए दिन हो रही मूसलाधार बारिश से ग्वाड़-ढिलणा, गुर्जर-ग्वाड़, गुंडा ग्वाड़, लक्ष्मण ग्वाड़ और चिन्ना ग्वाड़ में भी दिनोंदिन खतरा बढ़ रहा है। यहां भूधंसाव से 20 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जिसमें से सुदर्शन सिंह, जगदीश सिंह, आशीष सिंह, अनूप सिंह, चंदर सिंह, बीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह ने अपने मकान खाली कर अन्यत्र घरों में शरण ले ली है। प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि गांव से एक किमी ऊपर से थौली जगह से जमीन धंस रही है, जिससे, आबादी क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवारों को उनके मवेशियों सहित सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का भू-गर्भीय सर्वेक्षण करते हुए प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थान पर विस्थापन की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed