फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water line damaged in village Dobha and Chaund

Rudraprayag News: ग्राम डोभा और चौंड में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line damaged in village Dobha and Chaund

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग।
विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम सभा भौंसाल के अंतर्गत ग्राम डोभा और चौंड में इन दिनों पेयजल की समस्या बनी हुई है। कुछ माह पूर्व हुई भारी बारिश के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके बाद से गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से उन्हें दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर रावत का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा स्वयं ही पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वहीं कई बार संबंधित विभाग से संपर्क किया गया और मौके पर अधिकारियों को स्थिति से अवगत भी कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने की मांग की है। वहीं विभाग द्वारा बताया गया कि नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है व विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल सुचारू रूप से उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed