पंतनगर। विवि के अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे. कुमार को इंडियन सोसाइटी ऑफ प्लांट पैथोलॉजिस्ट्स ने तमिलनाडु कृषि विवि कोयंबटूर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में डॉ. टीएस थिंड प्रतिष्ठित पादप रोग विशेषज्ञ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 16-17 दिसंबर को हुए सम्मेलन में डॉ. कुमार ने खाद्य सुरक्षा के लिए पादप सुरक्षा विषयक व्याख्यान भी दिया था।
डॉ. कुमार को यह पुरस्कार तमिलनाडु कृषि विवि के कुलपति डॉ. एन. कुमार, भारतीय कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल सदस्य डॉ. पीके चक्रवर्ती, इंडियन सोसाइटी ऑफ प्लांट पैथोलॉजिस्ट्स अध्यक्ष डॉ. नरेश मेहता, महाराणा प्रताप कृषि विवि उदयपुर के पूर्व कुलपति डॉ. एसएस चहल और राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. बीएल जलाली ने दिया। उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए उन्हें पूर्व में भी आईसीएआर के जवाहर लाल नेहरू अवार्ड, इंडियन फाइटो-पैथोलॉजिकल सोसाइटी का प्रोफेसर एमजे नरसिम्हन अवार्ड, केसी मेहता एवं मनोरंजन मित्र अवार्ड, पादप रोग लीडरशिप अवार्ड, सोसाइटी ऑफ माइक्रोलॉजी एवं प्लांट पैथोलॉजी का डॉ. पीआर वर्मा आदि विभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।