{"_id":"4b82b19b5f275f231a2a38c4fe4e0322","slug":"dm-will-own-investigation-chc-jakholi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम स्वयं करेंगे सीएचसी जखोली की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम स्वयं करेंगे सीएचसी जखोली की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर स्वयं सीएचसी जखोली में व्याप्त अनियमितताओं की जांच करेंगे।
डीएम ने ग्राम पंचायत देवल में विकास कार्यों में धांधली की जांच के लिए भी दो सदस्यीय कमेटी गठित की है।
बुधवार को जखोली में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों से जन समस्याएं त्वरित गति से हल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। ऐसा नही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसील दिवस में 30 शिकायतें दर्ज हुई।
इनमें 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र भट्ट ने सीएचसी जखोली में व्याप्त अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
अन्य फरियादियों ने भी अस्पताल में जरूरी उपचार उपलब्ध नहीं होने की बात कही।
इडीएम ने कहा कि बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए सरकार ने इसे पीपीपी मोड से हटाकर अपने अधीन लेने का निर्णय लिया है।
उन्होंने अनियमितताओं की जांच के लिए स्वयं की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें सीएमओ डा. आरपी बडोनी, सीडीओ सुनील कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद राम और एसडीएम देवमूर्ति यादव को शामिल किया गया है।
कमेटी जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देगी। दूसरी तरफ राज्य आंदोलनकारी जगतराम सेमवाल ने ग्राम पंचायत देवल में विकास कार्यों में धांधली होने की बात कही।
इस पर डीएम ने डीपीआरओ व बीडीओ की दो सदस्यीय कमेटी गठित कर 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। तहसील दिवस में शिक्षा, सड़क, बिजली, संचार सहित अन्य कई मामलों को लेकर शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन
बीते दो वर्षों में यह पहला मौका है जब तहसील दिवस में 30 शिकायतें दर्ज हुई। इस मौके पर प्रमुख राजकुमारी रावत भी मौजूद थीं।