{"_id":"e74fa93d8e385eb3721daee7d321da8f","slug":"dm-rudraprayag-surprise-inspection-of-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अस्पपताल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अस्पपताल का किया औचक निरीक्षण
रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने जिला अस्पताल का निरीक्षक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तायुक्त सेवा देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति करने को भी कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय समिति के सदस्य व सांसद प्रतिनिधि डा. संजय वशिष्ठ ने अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप की दीवार को तोड़कर वैकल्पिक रास्ता निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
डीएम ने अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर उचित निर्णय देने की बात कही। इस मौके पर सीएमओ डा. आरपी बडोनी, सीएमएस डा. एसपीएस नेगी, डा. विजय सिंह, कोषाधिकारी टीआर सेमवाल आदि मौजूद थे। डीएम ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए हैं।
अस्पताल के लिए 37,71,841 रुपये का बजट अनुमोदित
डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला चिकित्सालय समिति की बैठक में जिला अस्पताल के के रखरखाव एवं व्यवस्था के लिए विभिन्न मदों में 3771841 रुपये का बजट अनुमोदित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, कुपोषित बच्चों के लिए दवा व सीरप, एनएचएम कार्यक्रम के तहत शौचालय व्यवस्था करना, चिकित्सालय भवन में नई पेयजल टंकी लगाने के लिए विभिन्न मदों में 3601741 रुपये और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 170100 रुपये के अनुमोदन को जिलाधिकारी ने स्वीकृति दी।