फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM listened to villagers problems in health program

स्वास्थ्य कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Wed, 03 Mar 2021 04:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
DM listened to villagers problems in health program
ग्राम पंचायत गैंठाणा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला में डीएम मनुज गोयल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित होनी चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी गोयल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ किशोर-किशोरी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं बाल विकास के अधिकारियों ने राष्ट्रीय बाल एवं किशोर से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिला स्तर पर बाल व किशोरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी व स्कूलों में शून्य से 18 वर्ष तक के पंजीकृत छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। कार्यशाला में किशोरावस्था में होने वाली शारीरिक, मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ बीके शुक्ला, डीडीओ मनविंदर कौर, सीईओ सीएन काला, डा. आशुतोष, सीडीपीओ हिमांशु बड़ोला, डीपीओ हिमांशु नौडियाल समेत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed