फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM asks for money from the patient.

मरीज से रुपये मांगने पर डीएम ने बिठाई जांच

Wed, 31 Mar 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
DM asks for money from the patient.
जिला चिकित्सा में एक वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा मरीज से तीस हजार रुपये की मांग के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जगोठ गांव निवासी पीड़ित जितेंद्र सिंह ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि जिला चिकित्सालय में पैर के ऑपरेशन के लिए उन्हें 18 मार्च की तिथि दी गई थी। आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने अपना आयुष्मान कार्ड बनाया, जिसके बाद भी चिकित्सक द्वारा उससे तीस हजार रुपये की मांग की जा रही है। ऐसे में ऑपरेशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए निरंतर रुपयों की मांग की जा रही है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। मरीज का कहना है कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अनधिकृत रूप से धनराशि की मांग के साथ ही अन्य मरीजों से भी प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से दवा व अन्य उपकरण मंगाए जा रहे हैं। इधर, शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम मनुज गोयल ने मामले की गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। समिति में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला व सीएमएस डा. डीसी सेमवाल शामिल हैं। डीएम ने समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी गोयल ने बताया कि कि यदि मामले में कोई चिकित्सक दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जनता को सुलभ चिकित्सा सेवा देना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed