फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM arrives late in the ceremony, swearing in Transport

शपथ ग्रहण में समारोह में लेट पहुंचे डीएम, परिवहन मंत्री हुए तल्ख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM arrives late in the ceremony, swearing in Transport
रुद्रपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास समेत 33 जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। दो जिला पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इससे पूर्व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के देरी से पहुंचने पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कड़ी नाराजगी जताई। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचकर रेनू गंगवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में दोपहर करीब सवा 12 बजे डीएम खैरवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष जिला ने उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास समेत 33 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई, जबकि दो बीडीसी सदस्य कुलदीप कौर और अरविंद कुमार शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कुलदीप पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा की पत्नी हैं। इससे पूर्व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डीएम खैरवाल के पहुंचने पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाया। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला व जसपुर विधायक आदेश चौहान ने भी डीएम से नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने परिवहन मंत्री को सूचना मिलने में देरी को देर से आने की वजह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब सवा एक बजे केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेनू को शुभकामनाएं दीं। विकास कार्यों के लिए इस जिला पंचायत (ऊधमसिंह नगर) को सम्मान मिल चुका है। उन्होंने जिला पंचायत की इसी परंपरा को आगे बढ़ाने को कहा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा मंगलवार को जिला पंचायत की पहली बैठक होगी।
वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, हरभजन चीमा, सौरभ बहुगुणा, सुरेश परिहार, विधायक बहेड़ी छत्रपाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार व सुशीला गंगवार, शिव अरोरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डीएन मिश्रा, राज बहादुर शर्मा, अतीक मलिक, सुरेश गंगवार, हरेंद्र लाडी, उपेंद्र चौधरी, विपिन जलहोत्रा, अमित नारंग आदि थे।
इन जिला पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
भागीरथी, चंद्रशेखर मुडेला, गीता पांडे, अमर शंकर यादव, त्रिलोक सिंह, अनिमा, उत्तम आचार्य, वीर सिंह, उदय सिंह, दुर्गेश कुमार, असना बेगम, नीलम राना, हरविंदर कौर, दीपा देवी, कमला देवी, सुमन सिंह, परमीत कौर, अमिता विश्वास, मोनिका, अजित पाल सिंह, दीपा, गंगा, हरजस पाल सिंह, विपिन कुमार, हरदेव सिंह, अमनदीप कौर, मीना रानी, सतीश कुमार, सद्दाम, अफरोज जहां, और जंतुल फिरदौस।

अनुपस्थित सदस्यों को आज दिलाई जाएगी शपथ
रुद्रपुर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे दो जिला पंचायत सदस्यों को मंगलवार को बोर्ड बैठक में शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को होने जा रही है।

रुद्रपुर में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार।

रुद्रपुर में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार।- फोटो : RUDRAPUR

 

रुद्रपुर में शपथ ग्रहण समारोह में डीएम के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताते जसपुर विधायक आदेश चौहा?

रुद्रपुर में शपथ ग्रहण समारोह में डीएम के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताते जसपुर विधायक आदेश चौहा?- फोटो : RUDRAPUR

 

रुद्रपुर में शपथ ग्रहण करते नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य।

रुद्रपुर में शपथ ग्रहण करते नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य।- फोटो : RUDRAPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed