फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District stadiums can open in November

नवंबर में खुल सकते हैं जिले के स्टेडियम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
District stadiums can open in November
रुद्रपुर स्टेडियम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से बंद पड़े जिले के स्टेडियम खोलने की कवायद शुरू हो गई है। नवंबर में स्टेडियम खुल सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने स्टेडियम में कोरोना संक्रमण जागरूकता के बैनर लगाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार के 15 अक्तूबर से स्कूल, स्वीमिंग पूल खोलने की गाइडलाइन के बाद अब खेल विभाग को स्टेडियम खोलने के निर्देश मिलने का इंतजार है। जिला स्तर पर क्रीड़ाधिकारियों ने नवंबर से स्टेडियम खोलने के सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते जिले के बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, कराटे आदि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही अभ्यास कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए खिलाड़ियों को सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि नवंबर से स्टेडियम खुल सकते हैं। इसको लेकर पहले से ही जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के जागरूकता के लिए स्टेडियम में बैनर और फ्लैक्सी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed